संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार

Updated Fri, 21 Nov 2025 11:08 AM IST

पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका के पिता और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया कि शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसका पता लगाने के लिए छात्रा को परेशान किया गया। 


high school student committed suicide by consuming poison in pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : AI



विस्तार


पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में बहला-फुसलाकर ले जाई गई शिक्षिका के बारे में जानकारी जुटाने के लिए गांव राघवपुरी निवासी हाईस्कूल की छात्रा किरन कौर को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि छात्रा की मां को भी प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिक्षिका के पिता-मां और दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज  की है।

Trending Videos

 

हजारा थाना के गांव राघवपुरी निवासी मक्खन सिंह की 15 वर्षीय पुत्री किरन कौर एक प्राइवेट स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। स्कूल की शिक्षिका तीन-चार दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई। स्कूल संचालक और शिक्षिका के पिता ने घटना की प्राथमिकी लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर में दर्ज कराई। आरोप है कि शिक्षिका का पिता स्कूल संचालक पूरे मामले की जानकारी छात्रा किरन कौर को होने के शक पर उससे पूछताछ कर उसे प्रताड़ित कर रहा था। 

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका के भाई को पीटा, हिंदू संगठनों का हंगामा, भीड़ ने बाइक तोड़ी

छात्रा के परिजन का यह भी आरोप है कि 17 नवंबर को खजुरिया से घर लौट रही छात्रा को स्कूल संचालक ने रास्ते में रोककर अपनी शिक्षिका पुत्री की जानकारी के लिए परेशान किया। बृहस्पतिवार को संपूर्णानगर थाने से छात्रा की मां के पास आई फोन कॉल पर पुलिस ने अभद्रता की। छात्रा से मोबाइल पर बात कराने को कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *