Pillars honoring the Constitution will be installed in SP offices

धर्मेंद्र यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी के सभी कार्यालयों में संविधान मान स्तंभ स्थापित किए जा रहे हैं। रविवार मथुरा पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Trending Videos

समाजवादी पार्टी अब संविधान स्तंभ को आधार बनाकर आगामी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। गोवर्धन रोड स्थित स्थानीय सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में आजमगढ़ के सपा सांसद ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संविधान मान स्तंभ से पर्दा हटाया। करीब पांच फीट ऊंचे स्तंभ को बनाने में लकड़ी और शीशे का इस्तेमाल किया गया है। स्तंभ के ऊपरी हिस्से में भारतीय संविधान की पुस्तक रखी है। कार्यक्रम में मथुरा के अलावा आगरा और आसपास के जनपदों से आए सपा नेताओं ने हिस्सा लिया।

अपने संबोधन में सांसद धर्मेंद्र यादव ने कार्यालय में स्तंभ स्थापना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि ये स्तंभ हमें उत्पीड़न और अत्याचार से लड़ने की प्रेरणा देगा। संविधान की रक्षा के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार रहेगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को देश के संविधान पर भरोसा नहीं है। कहा कि झूठ बोलने के मामले में भाजपा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। महंगाई और बेरोजगारी से देश की जनता परेशान है।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली और लखनऊ में जल्दी ही टक्कर होने वाली है। सरकार कभी भी गिर सकती है। इसलिए सभी को चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष रितु गोयल आदि मौजूद रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *