अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Mon, 08 Sep 2025 12:41 PM IST

Pitru Paksha 2025 : वाराणसी में पितृपक्ष शुरू होने के साथ ही सोमवार को गंगा के तटों पर श्राद्ध और तर्पण का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने पूर्वजों को याद कर तर्पण किया। 


Pitru Paksha 2025 Shraadha and Tarpan performed at Ganga Ghats and Pischimochan Kund in varanasi

तर्पण करते लोग
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


Varanasi News: आज से पितृपक्ष शुरू हो गया है। ऐसे में पितृपक्ष के पहले दिन काशी में पितरों के लिए श्राद्ध व तर्पण हुआ। सोमवार को गंगातट के साथ ही पिशाचमोचन कुंड पर श्राद्ध और तर्पण करने वालों की भीड़ सुबह से जुटी रही। नवमी तिथि की हानि के कारण इस बार पितृपक्ष 14 दिनों का ही होगा।

loader

Trending Videos

सोमवार को सूर्य को साक्षी मानकर श्रद्धालुओं ने पितरों को तिल और जल देकर तर्पण किया। पिशाचमोचन पर श्राद्ध व तर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण घाट पर जगह नहीं होने के कारण गलियों में श्राद्ध व तर्पण करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें; PHOTOS: काशी विश्वनाथ सहित 25 हजार मंदिरों के बंद रहे कपाट, ग्रहण के बाद श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *