
PM Modi Ayodhya Visit
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर कदम के पीछे एक बड़ा संदेश होता है। अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए नामकरण के पीछे भी ऐसा ही रहा। इसे उन्होंने यहां आने पर काफी हद तक स्पष्ट भी किया। उनका यह मास्टर स्ट्रोक समूचे वाल्मीकि समाज को साधने वाला रहा।
उन्होंने संस्कृत में रामायण महाकाव्य के रचियता महर्षि वाल्मीकि के प्रभु श्रीराम से रिश्तों की महिमा का बखान किया। इसके माध्यम से पीएम ने यूपी में दो करोड़ से अधिक की आबादी की भावना से खुद को जोड़ा।
पीएम मोदी के अयोध्या आने से ठीक एक दिन पहले अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदल दिया गया। पहले इसे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था। अब इसे महर्षि वाल्मीकि के नाम से नई पहचान दी गई। खुद पीएम ने ही सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी।
इसी के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल शुरू हो गई। पीएम का यह कदम दलित राजनीति के जानकारों के बीच विमर्श का नया विषय बन गया। पीएम मोदी ने अयोध्या आने के बाद इस विषय पर विस्तार से चर्चा भी की।