09:05 AM, 18-Dec-2023
विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे पीएम
पीएम अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाके सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को देखने के बाद, वह कार्यक्रम के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे।
08:58 AM, 18-Dec-2023
PM Modi in Varanasi: सीएम योगी ने किए कालभैरव मंदिर में दर्शन, पीएम मोदी करेंगे सर्वेद मंदिर का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश की जनता को 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी के साथ पीएम मिशन-2024 का शंखनाद करते हुए बरकी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह कालभैरव मंदिर में दर्शन किए। फिर, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी सर्वेद मंदिर का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के आने को लेकर सर्वेद मंदिर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
