06:57 PM, 23-Nov-2023

पीएम मोदी ने राधे-राधे के साथ किया संबोधन समाप्त

राधे-राधे और जय श्री कृष्णा करके उद्बोधन के साध पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया। इसके बाद सांसद हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुति दी।

06:55 PM, 23-Nov-2023

भगवान के दर्शन और भी दिव्यता से होंगे

संतों ने कहा है कि वृंदावन सा वन नहीं, नंदगांव जैसा गांव नहीं और वंशी वट जैसा कहीं वट नहीं। मथुरा और ब्रज विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे। यहां भगवान के दर्शन और भी दिव्यता से होंगे। खुशी है कि यहां ब्रज तीर्थ विकास की स्थापना की गई है। 

06:51 PM, 23-Nov-2023

ये कोई साधारण धरती नहीं

मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज ब्रज के दर्शन का अवसर मिला है, ब्रजवासियों के दर्शन का अवसर मिला है। क्योंकि यहां वही आता है जिसे श्रीकृष्ण और श्रीजी बुलाते हैं। ये कोई साधारण धरती नहीं है। ये ब्रज तो हमारे ‘श्यामा-श्याम जू’ का अपना धाम है। ब्रज ‘लाल जी’ और ‘लाडली जी’ के प्रेम का साक्षात अवतार है। ये ब्रज ही है, जिसकी रज भी पूरे संसार में पूजनीय है।

06:49 PM, 23-Nov-2023

मीराबाई महान सामाज सुधारक भी थीं

मीराबाई जैसी संत ने दिखाया कि नारी का आत्मबल पूरे संसार को दिशा दिखाने का कार्य करता है। मीरा बाई मध्यकाल की महान महिला ही नहीं थी बल्कि महान सामाज सुधारक भी थीं।

06:47 PM, 23-Nov-2023

राधा के बिना कृष्ण का नाम अधूरा

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा भारत हमेशा से नारी शक्ति को बढ़ावा देने वाला देश रहा है। यहां कान्हा की नगरी में भी लाड़ली सरकार की ही चलती है। कृष्ण के पहले भी राधा लगता है, तभी उनका नाम पूरा होता है। 

06:46 PM, 23-Nov-2023

मां गंगा ने बुलाया तो आपके बीच बस गया

गुजरात के लोगों को ब्रज में आने का सौभाग्य मिलता है तो उसे द्वारिकाधीश की कृपा मानते हैं। मुझे तो मां गंगा ने बुलाया और 2014 से आकर आपके बीच बस गया। इस महोत्सव में संत मीराबाई के नाम पर सिक्का और टिकट जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ  है। 84 कोस का ये ब्रज मंडल  यूपी और राजस्थान को जोड़कर बनता है। 

06:43 PM, 23-Nov-2023

भगवान कृष्ण और मीरा का गुजरात से अलग ही रिश्ता

इस समारोह में आना इसलिए भी विशेष है क्योंकि भगवान कृष्ण से लेकर मीराबाई तक गुजरात का अलग ही रिश्ता रहा है। मथुरा के कान्हा ने यहां से जाकर गुजरात में द्वारिका बनाई। मीराबाई ने राजस्थान से आकर अंत समय गुजरात में बिताया।

06:41 PM, 23-Nov-2023

सभी संतों को किया प्रणाम

मीराबाई के चरणों में नमन करते हुए ब्रज के सभी संतों को प्रणाम करता हूं। हेमा मालिनी सांसद तो हैं लेकिन वो ब्रज में पूरी तरह रम गई हैं।

06:40 PM, 23-Nov-2023

राधे-राधे से पीएम मोदी ने की भाषण की शुरूआत

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत राधे-राधे से करते हुए कहा सबसे पहले क्षमा चाहता हूं कि चुनाव में था, मेरा सौभाग्य है कि आज ब्रज के दर्शन का अवसर मिला। ब्रज वासियों के दर्शन का अवसर मिला। यहां वही आता है जिसे कृष्ण बुलाते हैं। ये साधारण धरती नहीं है। ये श्याम और लाड़ली जी के प्रेम का अवतार है। ब्रज की ब्रज में राधा रानी हैं।

06:29 PM, 23-Nov-2023

जारी हुआ मीराबाई का डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का

मीराबाई जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने मीराबाई का डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा यहां कण-कण में श्रीकृष्ण बसते हैं। 

06:20 PM, 23-Nov-2023

भाजपा सांसद हेमा मालिनी बोलीं- यहां नहीं था मीराबाई का कहीं कुछ

संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “मैं जब से यहां सांसद बनकर आई हूं तब से मैंने देखा है कि बहुत से साधू-संतों के स्थल बने हैं लेकिन मीराबाई के बारे में कहीं कुछ नहीं है। मैंने पीएम मोदी से अपना दुख प्रकट किया तो उन्होंने तुरंत इस बात को माना और आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है।”

05:55 PM, 23-Nov-2023

पीएम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर मथुरा नगरी छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। चौराहों पर बैरिकेटिंग की गई है।

05:46 PM, 23-Nov-2023

पीएम का काफिला ब्रज रज उत्सव के लिए रवाना

पीएम मोदी ने जन्मस्थान के गर्भ गृह और भागवत भवन में दर्शन किए। इसके बाद उनका काफिला ब्रज रज उत्सव के लिए रवाना हुआ। यहां लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

05:44 PM, 23-Nov-2023

पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना

पीएम ने जन्मस्थान के गर्भ गृह और भागवत भवन में दर्शन कर पूजा की। पीएम ने हाथों में पुष्प रख श्रीकृष्ण की पूजा की। इस दौरान पंडितों ने उनकी पूजा संपन्न करवाई। 

 

05:22 PM, 23-Nov-2023

कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मथुरा पहुंच गए हैं। वे सीधे कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे, जहां पूजा करने के  बाद ब्रज रज उत्सव में पहुंचेंगे। पीएम के आगमन के दौरान शहर के  प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *