PM Modi said Congress wants to end reservation for Dalits and backwards, asked will you do one thing for me

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हमीरपुर के कस्बा राठ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपा और कांग्रेस पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहती है। जहां कांग्रेस सरकार है वहां दलित पिछड़ों का आरक्षण कम करके मुसलमानों को देना शुरू कर दिया। ये दल वोट बैंक तुष्टीकरण के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को राठ कस्बे के बीएनबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही इरादे साफ कर दिए हैं। कांग्रेस कह रही है कि वह सबकी संपत्ति की जांच कराएंगे। क्या किसी भी सरकार को आप अपनी संपत्ति लूटने देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें