07:59 AM, 08-Nov-2025

8 कोच के साथ चलाई जाएगी वंंदे भारत ट्रेन

बनारस से खजुराहो तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अभी 8 कोच के साथ चलाई जाएगी, जिसको आगे चलकर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बढ़ाया जाएगा। सफर के दौरान यह ट्रेन तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों (विंध्याचल, प्रयागराज, चित्रकूटधाम) से होकर गुजरेगी।

07:45 AM, 08-Nov-2025

वंदे भारत में सेल्फी की होड़

बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर कोच के अंदर सेल्फी लेकर युवतियां इस पल को यादगार बना रही हैं।

07:43 AM, 08-Nov-2025

पीएम का पल- पल इंतजार

पीएम मोदी का बनारस स्टेशन पर पल- पल इंतजार हो रहा है। यात्रियों व स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। 

07:39 AM, 08-Nov-2025

बनारस रेलवे स्टेशन से खजुराहो जाने के लिए वंदे भारत तैयार

बनारस रेलवे स्टेशन से खजुराहो तक जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस तैयार है। यात्रियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि यह वंदे भारत ट्रेन कई मायने में खास है। 

07:31 AM, 08-Nov-2025

वंदे भारत एक्सप्रेस की बनाई रंगोली

बनारस रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तरह रंगोली बनाई गई है। यह रंगोली लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। लोग इसकी तस्वीरें खींच रहे हैं। 

07:27 AM, 08-Nov-2025

PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी कुछ देर में देशवासियों को चार वंदे भारत की देंगे सौगात, देखें, पल- पल की अपडेट

पीएम मोदी चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री चार वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट समेत देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन 7.45 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर के यात्रियों को काफी लाभ पहुंचाएगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस मार्ग पर सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी, जो 6.40 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। एक्सप्रेस ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के बठिंडा और पटियाला के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बंगलूरू वंदे भारत यात्रा के समय को दो घंटे से अधिक कम कर देगी, जिससे यात्रा 8.40 मिनट में पूरी हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *