11:46 AM, 13-Dec-2024

प्रधानमंत्री श्रृंग्वेपुर धाम कॉरिडोर का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संगम नोज से श्रृंग्वेरपुर धाम कॉरिडोर का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। कॉरिडोर के अंतर्गत 135 करोड़ रुपये की लागत से गंगा घाट, निषादराज पार्क तथा भगवान राम एवं निषादराज की गले मिलते प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। इसी के साथ प्रधानमंत्री 280 करोड़ की लागत से बनने वाले गंगा रिवर फ्रंट का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान श्रृंग्वेरपुर धाम में जन प्रतिनिधि, पर्यटन विभाग के अफसर समेत अनेक लोग मौजूद रहेंगे। 

11:39 AM, 13-Dec-2024


संगम किनारे पीएम मोदी की सभा में उमड़ी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला।

पीएम मोदी की सभा मे उमड़ी भीड़

संगम तट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए बनाए गए विशाल पंडाल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह आठ बजे से ही यहां लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।

11:35 AM, 13-Dec-2024

दोपहर करीब सवा बारह बजे पहुंचेंगे पीएम

प्रधानमंत्री संगम पर दोपहर 12:15 बजे पहुंचेंगे। काली मछली निशान वाले तीर्थ पुरोहित पं. दीपू मिश्रा के आचार्यत्व में सात वैदिक आचार्य पूजा कराएंगे। 

11:31 AM, 13-Dec-2024

अमृत काल के सिद्धि योग में पीएम करेंगे पूजन

प्रधानमंत्री मोदी अमृत काल के सिद्धि योग में मानवता की अमूर्त धरोहर के तौर पर विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कलश का पूजन करेंगे। 

11:31 AM, 13-Dec-2024

संतो से भी वार्ता करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री संगम नोज पर संतों से वार्ता करेंगे। साथ ही गंगा पूजन कर महाकुंभ आयोजन की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करने एवं निर्माण परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ अक्षयवट, सरस्वती कूप और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

11:15 AM, 13-Dec-2024

सीएम योगी ने किया ट्वीट- प्रयागराज की धरती पर पीएम मोदी का स्वागत

11:13 AM, 13-Dec-2024

पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

बमरौली एयरपोर्ट – सुबह 11.25 बजे

अरैल हेलीपैड – दिन में करीब 12 बजे

संगम पर पूजन – 12.15 बजे

अक्षयवट, हनुमान मंदिर एवं सरस्वती कूप का दर्शन – 12.40 बजे

महाकुंभ प्रदर्शनी का अवलोकन – 1.30 बजे

सभा- 2.00 बजे

रवानगी – करीब 3.00 बजे

बमरौली एयरपोर्ट से रवानगी- 3.30 बजे

10:51 AM, 13-Dec-2024

PM Modi Prayagraj Visit Live: पीएम मोदी आज प्रयागराज में, 55 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट कर अपने प्रयागराज आगमन की जानकारी साझा की। उन्होने लिखा महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा देने के लिए हम प्रतिबद्ध।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *