अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Tue, 27 Aug 2024 12:50 PM IST

24 अगस्त रात अक्षय की मां की तबियत बिगड़ने पर वह स्टेशन से दूध लेने घर से निकला था। घर लौटते समय रात करीब 1 बजे अल्टो कार सवार हमलावरों ने सुरेंद्रनगर तिराहे से अक्षय का पीछा किया। हमलावरों ने अक्षय को घेर लिया। 


Poet Harish Betaab son attacked

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्रनगर में 24 अगस्त रात वरिष्ठ साहित्यकार कवि हरीश बेताब के बेटे अक्षय पर हमला कर दिया गया। पांच हमलावरों ने स्मैक बेचने का विरोध करने की रंजिश में अक्षय पर ये हमला किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos

पीड़ित के मुताबिक 24 अगस्त रात अक्षय की मां की तबियत बिगड़ने पर वह स्टेशन से दूध लेने घर से निकला था। घर लौटते समय रात करीब 1 बजे अल्टो कार सवार हमलावरों ने सुरेंद्रनगर तिराहे से अक्षय का पीछा किया। उदय स्वीट के पास यश अपार्टमेंट के सामने अक्षय को घेर लिया। रॉबिन निवासी प्रतिभा कालोनी के कहने पर हॉकी लेकर कुश निवासी इगलास कार से उतरा और अक्षय के सिर पर हॉकी से वार कर दिया। 

गणेश निवासी मीनाक्षी पुल और रॉबिन के भाई गुड्डू ने अक्षय को पकड़ लिया। फिर खुद रॉबिन व दीपू निवासी गांधीनगर ने बेसबॉल के डंडों से तब तक मारा जब तक अक्षय निढाल नहीं हो गया। पांचों यह कहते हुए भाग गए कि चलो अब यह मर चुका है। अक्षय के सिर, नाक, चेहरे व शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोट आई है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार पांचों हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *