
arrested, arrest demo
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में लोहामंडी क्षेत्र में हीरा कारोबारी की कार से एक करोड़ रुपये के हीरा के आभूषण उड़ाने वाले गैंग के नौ सदस्यों को पुलिस ने और गिरफ्तार किया है। दक्षिण दिल्ली में मंगलवार को पकड़ी गई महिला गीता गैंग की लीडर नहीं, बल्कि आगरा में पकड़ा मुत्तू गैंग का लीडर था। आरोपियों से हीरे के पांच आभूषण भी बरामद हुए हैं।
15 जून की रात 8:30 बजे मदिया कटरा पर बदमाशों ने प्रकाश डायमंड कॉरपोरेशन के मालिक नितिन मेहरोत्रा की कार से बैग उड़ाया था। इसमें 100 कैरेट हीरा और 400 ग्राम सोने के 36 आइटम में करीब 50 नग आभूषण थे। इनके अलावा बैग में एक लाख रुपये नकद, लैपटॉप व पर्स था।
मंगलवार को दक्षिण दिल्ली पुलिस ने गीता और कुणाल को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 23 नग आभूषण बरामद हुए थे। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने दोनों का ठक-ठक गैंग का सदस्य बताया था। गैंग में कुल 13 सदस्य थे। बुधवार को आगरा के डीसीपी सिटी सूरज कुमार ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास 4.83 ग्राम वजनी पांच हीरा के आभूषण बरामद हुए हैं। यह टप्पेबाज गैंग है। पकड़े गए आरोपियों में सभी दक्षिण दिल्ली के रहने वाले हैं। गैंग लीडर पवन उर्फ मुत्तू, मुनियप्पा, अविनाश, विकास, सगादेवा, अरुण और लक्ष्मी के अलावा एक बाल अपचारी शामिल है।
