Police arrested two accused of shooting BJP leader sons in

गोली मारी। (सांकेतिक)
– फोटो : amar ujala

विस्तार


ताजनगरी आगरा के करकुंज चौराहे पर भाजपा नेता के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग दबंगई में की गई थी। पुलिस ने रविवार को दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हमलावरों ने बताया कि इलाके में दबंगई और दहशत फैलाने के इरादे से गोलियां चलाई थीं।

आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 निवासी भाजपा नेता यशपाल चौधरी के दोनों पुत्र सचिन और प्रवीन चौधरी एक जनवरी की रात को कार से घर लौट रहे थे। करकुंज चौराहे पर उनकी कार को आवास विकास काॅलोनी सेक्टर 4 निवासी रंजीत सिंह चौहान और महर्षिपुरम, सिकंदरा निवासी सोनू उर्फ सुकेश शर्मा ने अपने साथियों के साथ घेर लिया। 

दोनों भाइयों पर गोलियां चलाईं। इससे दोनों भाई घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह जमीन की खरीद फरोख्त करते हैं। यशपाल चौधरी का भी प्रापर्टी डीलिंग का काम है। वह अपना दबदबा बनाना चाहते थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *