Police arrested two wanted accused in bareilly

थाने में खड़े दोनों आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में दो अक्तूबर को हुए विस्फोट के मामले में दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक तमंचा, कुछ मात्रा में देसी आतिशबाजी भी पुलिस ने बरामद की है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया गया था।

Trending Videos

दो अक्तूबर को कल्याणपुर गांव निवासी रहमान शाह के घर आतिशबाजी बनाने का काम चोरी छिपे किया जा रहा था। शाम को वहां जोरदार धमाका हो गया था। इससे रहमान शाह के घर समेत पांच घर जमींदोज हो गए थे। इस घटना में पांच महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।

इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि दो अन्य अदनान, वाहिद को पुलिस तलाश रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव नामदार गंज के इलाके में हैं। इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार आदि ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह ने बताया कि इस मामले में सभी नामजद आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *