Police Case filed against middle aged man for molesting 8 year old girl in jaunpur

मौके पर छानबीन करने पहुंची फॉरेंसिक टीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक वारदात हुई। यहां घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दुकान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

Trending Videos

यह है मामला

पीड़ित बच्ची की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर उसकी बेटी दरवाजे के सामने खेल रही थी, घर के पास में ही साइकिल का पंचर बनाने वाले मिस्त्री की दुकान है। अधेड़ ने बच्ची को अकेला देखा तो चॉकलेट देने के बहाने उसे कमरे के अंदर ले गया। पहले उसके साथ छेड़खानी की, जब बच्ची ने विरोध किया तो उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। 

घरवालों ने पूछा तब सामने आया सच

वह दिनभर दर्द से कराहती रही। रात में जब उसे असहनीय दर्द होने लगा तब परिजन घबरा गए, पूछने पर बच्ची ने बताया कि उसके साथ पड़ोस के चाचा ने गलत काम किया है। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों द्वारा उसका उपचार एक निजी चिकित्सक से कराया गया। सुबह मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को दी गई। 

सूचना पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता व आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में जुटी है। थाना अध्यक्ष मडियाहू अनिल कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का बयान लेकर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *