
आगरा में पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस पथाैली-बिचपुरी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस के रोकने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश मोहसिन पुत्र सलीम निवासी यासीन गढ़ी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।