Police constable recruitment exam in Hathras

परीक्षा की तैयारियों के चलते सरस्वती इंटर कॉलेज में सिटिंग प्लान कराते प्रधानाचार्य व शिक्षक
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस में 17 फरवरी से दो दिन के लिए होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियों को पुलिस व प्रशासन ने अंतिम रुप दे दिया है। जिले में 19 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने सेक्टर , स्टेटिक पुलिस अधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को नामित कर दिया है। वहीं पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रुम के जरिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।                

जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी को होगी। 17 फरवरी को होने वाली परीक्षा में 18768 परीक्षार्थी शामिल होंगे।  यह परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह साढे़ नौ बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर ढ़ाई बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक पुलिस अधिकारी, 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 8 सहयोगी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 8 सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं। इन अधिकारियों को पिछले दिनों पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

  • परीक्षा केंद्र – 19 
  • पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थी- 37536
  • परीक्षा तिथियां – 17 व 18 फरवरी 
  • स्टेटिक मजिस्ट्रेट – 34 
  • स्टेटिक पुलिस अधिकारी – 19 
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट – 8 
  • सहयोगी सेक्टर मजिस्ट्रेट – 8 
  • सेक्टर पुलिस अधिकारी – 8 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *