{“_id”:”670aedae84131176a70ed474″,”slug”:”police-could-not-reach-the-liquor-dealer-even-after-72-hours-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-412033-2024-10-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: 72 घंटे बाद भी शराब कारोबारी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आबकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म का आरोपी शराब कारोबारी को 72 घंटे बाद भी पुलिस तलाश नहीं सकी। आरोपी शराब कारोबारी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर नवाबाद पुलिस ने 9 अक्तूबर को दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी।
बता दें कि दतिया निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि आबकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर हंसारी निवासी शराब कारोबारी राम मिलन राय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पिछले साल 23 सितंबर 2023 को उसे झांसी बुलाया। यहां बस स्टैंड के पास होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है पुलिस आरोपी को होटल से पकड़कर थाने लाई लेकिन, उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तत्कालीन थाना प्रभारी ने पीड़िता से सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। पांच लाख रुपये लेकर राजीनामा करने का दबाव बनाया। पुलिस ने एक वीडियो भी जबरदस्ती बना लिया, जिसमें उससे यह कहलाया गया कि सहमति से वह शराब कारोबारी के साथ होटल गई थी। थाने में महिला आरक्षी ने उसका फोन छीन लिया। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
