Police encounter in Ghazipur Criminal with bounty of 25 thousand arrested

पुलिस के गिरफ्त में गोली से घायल बदमाश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गाजीपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पिस्टल .32 बोर, 3 खोखा कारतूस .32 बोर और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। आरोपी तीन दिन पहले ही साथियों के साथ भांवरकोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसनिया के चट्टी पर हुए तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। घटना में पुलिस ने छह नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया था। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

Trending Videos

यह है मामला

थाना प्रभारी करीमुद्दीनपुर ने आरटी कंट्रोल और दूरभाष के माध्यम से थाना प्रभारी भांवरकोल विवेक तिवारी को सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति सोनाड़ी मोड़ पर दिखाई दिया है, जिसे रोकने पर वह तेज रफ्तार से बाइक लेकर ग्राम अवथही की तरफ भाग रहा है। पहले से ही अवथई पेट्रोल पंप पर चेकिंग कर रहे थाना प्रभारी भांवरकोल और थाना प्रभारी करीमुद्दीनपुर ने घेराबंदी की। 

पुलिस के मुताबिक बदमाश खुद को दोनों तरफ से घिरा देख फायरिंग करने लगा। वहीं, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुई फायरिंग की। इस दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोडउर भेजा गया। 

थानाध्यक्ष विवेक तिवारी के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि कई मुकदमे में वांछित और इनामिया चल रहा है। बदमाश ने कहा कि पुलिस ने रोका तो पकड़े जाने के डर से भागने लगा और इसी वजह से पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। पुलिस के सामने बदमाश गिड़गिड़ाते हुए बोला मुझे माफ कर दीजिए गलती हो गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *