Police encounter with criminals in Shamsabad one got shot in the leg another was also caught

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के शमसाबाद में सोमवार रात को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की घेराबंदी करने पर बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 

Trending Videos

डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को सनी कुमार अपनी बहन सर्वेश के साथ बाइक से धिमश्री जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। बाइक से गिरने के कारण सर्वेश घायल हो गई थी। पर्स में 100 ग्राम सोने के जेवरात और 9 हजार रुपये रखे थे। मुकदमा दर्ज कर पूर्वी और सिटी जोन की टीम लग गई।

सोमवार रात पुलिस ने सूचना पर शमसाबाद बाईपास पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। वह फायरिंग करने लगे और भागते समय उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। घायल ग्राम गहनू, थाना डौकी निवासी दिलीप उर्फ बांदा और दूसरा ग्राम परशुराम, गढ़ी थाना डौकी निवाीस बंटी कुशवाह हैं। आरोपियों से जेवरात, रुपये और दो तमंचे बरामद किए गए।

पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ा

मलपुरा। थाना पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि अजीजपुर निवासी बब्बू खां का पॉक्सो एक्ट में वारंट था। वहीं धनौली निवासी अब्बास के खिलाफ आर्म्स एक्ट में वारंट जारी हुआ था। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *