{“_id”:”671e7b328ff70a3b550f2071″,”slug”:”police-encounter-with-gangster-shot-in-leg-more-than-18-criminal-cases-registered-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-126317-2024-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मैनपुरी में मुठभेड़: आधा घंटे तक फायरिंग, पुलिस ने यूं खदेड़ा बदमाश; पैर में गोली लगते ही छोड़ दिया हथियार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:28 PM IST
मैनपुरी पुलिस की गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। आधा घंटे तक फायरिंग हुई। बदमाश के जैसे ही पैर में गोली लगी, तो उसने हथियार छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए अपराधी सोनू को अस्पताल ले जाती पुलिस – फोटो : मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए अपराधी सोनू को अस्पताल ले जाती पुलिस
विस्तार
मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटे चली मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। बताया की पकड़े गए बदमाश पर करीब 18 से अधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट से भी फरार घोषित था।
रविवार की रात थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को सूचना मिली की एक गैंगस्टर फर्दपुर मार्ग पर देखा गया है। जब टीम के के साथ घेराबंदी की तभी फर्दपुर मोड पर गैंगस्टर पुलिस को देख बाइक मोड़ कर भागने लगा। पीछा किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
करीब आधा घंटे चली मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी राहुल मिठास ने बताया की सोनू उर्फ अनिल नई बस्ती पुखरा दन्नाहार का रहने वाला है। उस पर जानलेवा हमला, चोरी आदि के करीब 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय से भी फरार घोषित चल रहा था। घायल गैंगस्टर के कब्जे से एक बाइक तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।