Police filed a report against six unknown persons including two students on the charge of murderous attack

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जानलेवा हमले के आरोप में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दो छात्रों समेत छह अज्ञात के खिलाफ नवाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल सीनियर छात्र जूनियरों पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं हुई। पहले पुलिस जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने को राजी नहीं हुई लेकिन, सीनियर छात्र इन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ गए। 

Trending Videos

मंगलवार देर-शाम तक छात्र इस बात को लेकर हंगामा करते रहे थे। आखिरकार पुलिस को उन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस अफसरों के मुताबिक फिर से सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जाएगी। मामला सही न होने पर विवेचना के दौरान यह धाराएं हटा दी जाएंगी।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए छात्र साहिल सिंह ने कल पुलिस को बताया था कि बीयू के छात्र ऋषि साहू एवं उमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रैगिंग की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद सीने से तमंचा सटाकर गोली चला दी लेकिन, फायर मिस हो गया। 

आरोपी छात्रों ने उसे एवं उसके भाई को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है छानबीन के दौरान फायरिंग की बात गलत निकली। मामले की विवेचना कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *