अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Sat, 14 Sep 2024 12:48 PM IST

वाराणसी जिले में बारादरी की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत के मामले में ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही दो लोग निलंबित किए गए। मामले में सीएम के हस्तक्षेप पर कार्रवाई की गई है। 



Police FIR against contractor in case of death of elderly man in roof collapse and two suspended in Varanasi

मौके पर मौजूद जांच टीम
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


वाराणसी में बलुआ घाट पर बारादरी (बैठने के लिए बनाए गए पत्थर के स्थायी निर्माण) की गुंबदनुमा छत ढहने से बुजुर्ग की मौत के मामले में निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार ओम प्रकाश पांडेय के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीन कुमार शर्मा की तहरीर के आधार पर ओम प्रकाश के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक कार्य से मृत्यु के आरोप में कार्रवाई की गई है। हालांकि मामले में कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को बचाया गया है। जिनकी देखरेख में काम कराए गए, उनके नाम तहरीर में नहीं हैं।

Trending Videos

दूसरी तरफ मामले की जांच टेक्निकल ऑडिट कमेटी (टीएसी) से कराने की सिफारिश की गई है। साथ ही यूपीपीसीएल ने सहायक परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार और अवर अभियंता रेनू जायसवाल को निलंबित करके प्रयागराज से अटैच कर दिया। फर्म के सभी कार्य और भुगतान पर रोक लगा दिया है।

रामनगर किला के समीप गंगा किनारे स्थित बलुआ घाट के सुंदरीकरण का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को चंदौली के परोरवा गांव निवासी बुजुर्ग मेवालाल उर्फ बाबाजी (60) बलुआ घाट पर बारादरी में बैठ कर लाई-चना खा रहे थे। इसी दौरान उसकी गुंबदनुमा छत अचानक भरभराकर गिर गई। उसके नीचे दबकर मेवालाल की मौके पर ही मौत हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें