{“_id”:”677f7a81a558a5fe25012dac”,”slug”:”police-fir-filed-against-many-people-for-blocking-road-by-placing-dead-body-in-azamgarh-2025-01-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Azamgarh News: सड़क पर शव रख चक्काजाम करने वालों के खिलाफ एक्शन, 14 नामजद और 70 अज्ञात पर FIR”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव के लोगों ने बुधवार को पवई-कलान मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया था। परिजनों की मांग पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया ही साथ में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
Trending Videos
यह है पूरा मामला
पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) पुत्र ससेनु का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। लालू की पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व पट्टीदारों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदार ने लालू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस बात को लेकर पट्टीदारों ने फिर सोमवार की रात करीब 11 बजे लालू के साथ मारपीट की।
ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया लेकिन बाद में घर के पास सड़क पर लालू का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालू की पत्नी को दी। सूचना मिलते ही लालू की पत्नी अपने चार बेटियों के साथ घर पहुंच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड से मौत होने की पुष्टि हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लालू की पत्नी फर्जी बता रही है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक ने उसे पांच लाख रुपये देने की बात कही। पत्नी ने कहा कि जिस जमीन का विवाद चल रहा वह जमीन उनके बच्चों के नाम से किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर मुझे न्याय दिया जाए।