
परिजनों के साथ मौजूद बालकपुलिस गिरफ्त में मौजूद आरोपी
{“_id”:”695be6604b95844f68024358″,”slug”:”police-found-the-missing-boy-within-24-hours-agra-news-c-411-1-ira1001-261-2026-01-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला लापता बालक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

परिजनों के साथ मौजूद बालकपुलिस गिरफ्त में मौजूद आरोपी
इरादतनगर। थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर में घर के बाहर खेल रहा बालक तुषार उम्र 8 वर्ष पुत्र सत्यपाल रविवार दोपहर को लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद सुराग न मिलने पर परिजनों ने इरादतनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक इरादतनगर रामकुमार तोमर ने जांच शुरू की, तो ग्रामीणों ने बताया गांव में काम करने वाले युवक के साथ तुषार को आगरा देवरी रोड पर रेलवे पुल के पास देखा गया है। सोमवार सुबह आठ बजे करीब उप निरीक्षक अरविंद आर्य, कांस्टेबल रवि कुमार ने गांव देवरी चौराहे से आरोपी दीपक उर्फ कान्हा पुत्र पप्पू निवासी लोहामंडी, आगरा से बालक को बरामद कर लिया। एसीपी शमसाबाद अमीषा सिंह ने बालक तुषार से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बाद में बालक परिजनों को सौंप दिया। तुषार के सकुशल मिलने पर परिजनों ने इरादतनगर पुलिस का आभार जताया।