Police giving protection to murderer Pradhan former IPS made serious allegations

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में युवक की हत्या के दो महीने बाद भी पुलिस पर हत्यारोपी प्रधान को संरक्षण देने और विवेचक पर उच्च न्यायालय को गुमराह करने के आरोप पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने लगाए हैं। 26 मार्च को ताजगंज क्षेत्र में बंटी की हत्या कर दी गई थी।

नैनाना ब्राह्मण निवासी मृतक के भाई राकेश ने बताया कि हत्या के आरोप में प्रधान राम किशन कुशवाह, मंगल सिंह और बंटू उर्फ हाकिम के विरुद्ध थाना ताजगंज में केस दर्ज हुआ था। प्रधान का पुराना आपराधिक इतिहास है। थाना सदर और डौकी में पूर्व से कई केस दर्ज हैं। हत्याकांड के दो महीने बाद भी इलाका पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। बल्कि पुलिस के संरक्षण से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

मृतक के भाई राकेश ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी प्रधान नवनिर्वाचित भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का स्वागत करते हुए अपने फोटो फेसबुक पर डाल रहा है। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में आगरा कमिश्नरेट पुलिस पर हत्यारोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर किया कि सत्ता के दबाव में यूपी पुलिस हांफ रही है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। वहीं, परिजन का आरोप है कि राजनैतिक संरक्षण के कारण पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *