Police have arrested seven henchmen of mining mafia who shot constable in Agra

घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद

विस्तार


ताजनगरी आगरा के खेरागढ़ में खनन का ट्रैक्टर रोके जाने पर खेरागढ़ में सिपाही को गोली मारने और इंस्पेक्टर की गाड़ी में टक्कर मारने के मामले में कई जगह दबिश दी गई। पुलिस ने खनन माफिया के सात गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और तीन बाइकें बरामद की गई हैं। इस दौरान पुलिस पर गुर्गों के घरों में तोड़फोड़ करने के आरोप भी लग रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि दबाव बनाने के लिए परिजन ने खुद तोड़फोड़ की है।

Trending Videos

खेरागढ़ में शनिवार को बालू से भरी ट्रॉली कीचड़ में फंस गई थी। इसकी सूचना पर एसआई वरदानी लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर खनन माफिया ने गोलियां चलाईं। सिपाही अजय कुमार के सिर में गोली लगी। जब इंस्पेक्टर जीप से घायल सिपाही को लेकर आगरा आ रहे थे, तो भी माफिया और उसके गुर्गों ने उनकी गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें