{“_id”:”676409f3e5e4d494bf009c7f”,”slug”:”police-is-trying-to-occupy-residence-of-agriculture-department-2024-12-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ये पुलिस है जनाब: कृषि विभाग के आवास पर कर रहे कब्जे का प्रयास, जमीन को थाने में चाह रहे मिलाना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कृषि विभाग के आवास को पुलिस द्वारा तोड़ा गया – फोटो : संवाद
विस्तार
अगर कहीं अवैध कब्जा होता है या फिर अतिक्रमण किया जाता है तो पुलिस को ही बुलाया जाता है। लेकिन यहां तो कब्जा करने वाला भी पुलिस महकमा ही है। कृषि विभाग के आवास को तोड़कर उसकी जमीन क्वार्सी थाने में मिलाने की कोशिश हो रही है। आवास की दीवारें तोड़ भी दी गईं। कृषि अफसरों को पता चला तो वह प्रशासन के पास पहुंचे। फिलहाल एडीएम सिटी के दखल के बाद आवास को तोड़ने का काम रुकवा दिया गया है।
Trending Videos
कृषि विभाग के परिसर में कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास बने हुए है। जिन्हें आवंटित किया गया है। विभाग ने एक आवास कर्मचारी जंडैल सिंह के नाम पर आवंटित किया था। जिसमें वह रहता था। वहीं आवास पर कृषि फार्म में होने वाले शोध के कुछ सामान और भूसा रखा जाता था। क्वार्सी थाने की पुलिस कुछ दिनों से अपने पुराने व जर्जर आवासों को ध्वस्त करा रही। इसी दौरान मंगलवार को पुलिस ने कृषि विभाग के आवास को भी तुड़वाकर कब्जे का प्रयास किया। थाने की ओर से दीवार को तोड़ दिया गया। यही नहीं उसमें रखा कर्मचारी का सामान और भूसा आदि को उठा कर कृषि फार्म में रख दिया।
कर्मचारी ने अपने आवास को तोड़ कर पुलिस द्वारा कब्जा करने की शिकायत डीडी कृषि से की। इसके बाद डीडी कृषि यशराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्य रोकने को कहा। मगर वह नहीं माने। ऐसे में डीडी कृषि यशराज सिंह, डीडी शोध प्रमोद कुमार और जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम और एडीएम से मुलाकात की उन्हें शिकायत पत्र भी सौंपा। मामले की जानकारी के बाद एडीएम ने कोतवाल को फोन कर कार्य रोकवा दिया।
कृषि विभाग के आवास को क्वार्सी पुलिस ने तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया था। जबकि इसमें एक कर्मचारी रहता था, और इसमें शोध का सामान और भूसा आदि रखा हुआ था। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने कार्य रोक दिया। मगर भवन की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।-यशराज सिंह, डीडी कृषि