police kept searching for accused in drain throughout night In Agra he found safe and sound

जेसीबी से पटिया हटाकर आरोपी को नाले में ढूंढती पुलिस
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला सामने आया। यहां ताजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात आरोपी पवन 112 पुलिस से हाथ छुड़ाकर घर के सामने से निकले नाले में कूद गया। युवक के कूदते ही सिपाहियों के हाथ पांव फूल गए। सिपाहियों ने तुरंत थाने सूचना दी।

Trending Videos

आरोपी पवन ने रात को शराब के नशे में पत्नी मधु और बड़े भाई से मारपीट की। मां त्रिवेणी देवी बीच-बचाव को आई तो उसने मां पर भी हमला कर दिया। पत्नी मधु के मुताबिक मां को नीचे गिराकर लात-घूंसो से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे और मां को छुड़ाया। 

परिजन ने 112 पर काल कर दिया। 112 के सिपाहियों ने उसे बड़ी मुश्किल से काबू में कर हाथ बांध दिए। उसे बाइक पर बैठा रहे थे, तभी वह घर के सामने बने नाले में कूद गया। यह देख सिपाही घबरा गए। उन्होंने थाने में सूचना दी। फ़ोर्स पहुंचने के बाद नाले में कूदे पवन को ढूंढना शुरू किया।

पुलिस ने जेसीबी मंगाई। जगह-जगह नाले की पटिया जेसीबी से तोड़ी गई। सीढ़ी लगाकर एक व्यक्ति को उतारा। लेकिन, युवक सुबह तक नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि युवक सही सलामत है। रात के अंधेरे में निकलकर भाग निकला था। किसी को पता ही नहीं चला। अभी परिजन बता नहीं रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें