Police not solve mystery of the child falling into the well

कुएं से बच्चे को निकालते हुए
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में छह वर्षीय बालक कृष्णा के कुएं में गिरने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि आखिर वह कुएं में कैसे गिरा। उसे किसी ने कुएं में फेंका था या वह खुद ही गिर गया। 

15 मई को सीओ सादाबाद गोपाल सिंह ने बच्चे की मां कुसुमा, दादी दुलारी देवी एवं सौतले पिता अमर सिंह से काफी देर तक पूछताछ की और इसके बाद घटनास्थल का भी जायजा लिया, लेकिन पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अभी तक किसी ने कोतवाली में इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं दी है। कोई भी किसी प्रकार की तहरीर भी नहीं दी गई है। सीओ का कहना है कि पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें