संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

Updated Thu, 06 Jun 2024 10:18 AM IST

police picked up young man from wedding venue In Firozabad who marrying his wife friend

शादी (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में में अपनी पत्नी की सहेली से पति शादी कर रहा था। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शादी को रुकवा दिया। पुलिस के अनुसार पति पत्नी की रजामंदी के बाद ही शादी कर रहा था। फिलहाल दोनों महिलाओं को पुलिस ने शेल्टर होम भेज दिया है।

मामला उत्तर थाना क्षेत्र के गंगानगर का है। 30 वर्षीय हरिकृष्ण अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ किराए पर रहा है। वह मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। वह पत्नी के कहने पर उसकी सहेली सपना से शादी कर रहा था। शादी मंगलवार रात गंगानगर में ही थी। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को यह सूचना दी गई थी कि युवक पत्नी की नाबालिग सहेली से शादी रचा रहा है।

पुलिस ने बाल संरक्षण टीम को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस युवक दोनों महिलाओं व उनके परिजन को थाने लेकर आ गई। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो युवक की पहली पत्नी को कोई बच्चा नहीं हो रहा था। उसी के कहने पर वह उसकी दोस्त से शादी कर रहा था। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को शेल्टर होम में भेज दिया गया है। उनकी उम्र की जांच कराई जा रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें