Police raids hotel cought couple in the room Budaun

पुलिस ने होटल में मारा छापा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में पुरानी चुंगी के नजदीक पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक और होटल पर छापा मारा, जिससे होटल में खलबली मच गई। कमरों में युवकों के साथ युवतियां थीं। मौका पाकर कई भाग गए। मौके से एक प्रेमी युगल पकड़ा गया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इस कार्रवाई के बाद करीब एक घंटे हंगामा चलता रहा।

हिंदू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष नितिन कमठाना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पुरानी चुंगी के नजदीक एक होटल पर छापा मारा। इस होटल पर एक साल पहले भी छापा मारा गया था। तब होटल से कई लड़के और लड़कियां पकड़े गए थे। 

कुर्मी समाज में असंतोष: नेता बोले- बरेली में संतोष से है भाजपा, मेयर का इस्तीफा नहीं लिया तो भुगतना होगा अंजाम

होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन होटल मालिक को पकड़ा नहीं गया था। अब उसने फिर से नाम बदलकर होटल शुरू कर दिया था। पुलिस उसके होटल से पकड़े गए जोड़े को कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर क्राइम संजय शुक्ला ने बताया कि युवक और युवती को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें