– 23, 24, 25 और 30 एवं 31 अगस्त को होगा आयोजन

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कड़ी निगरानी के बीच शुक्रवार से पुलिस की आरक्षी भर्ती परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा का आयोजन झांसी में बनाए गए 27 परीक्षा केंद्रों पर 23, 24 व 25 और 30 व 31 अगस्त को होगा। रोजाना दोनों पालियों में लगभग 21 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पुलिस-प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का पुन: आयोजन किया जा रहा है। झांसी में परीक्षा के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दो पाली सुुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 1400 शिक्षकों की ड्यूटी बतौर कक्ष निरीक्षक लगाई गई है।

प्रत्येक 24 अभ्यर्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जबकि, एसडीएम की अगुवाई में छह सचल दल लगातार भ्रमणशील बने रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी अभ्यर्थियों की निगरानी की जाएगी।

कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जाएगी। हर कक्ष में वायस रिकॉर्डर भी लगाए गए हैं, ताकि कक्ष के भीतर होने वाली हर आवाज को सुना जा सके। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गेजेट प्रतिबंधित रहेगें। जांच के दौरान ही इन्हें अलग कक्ष में जमा करा लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रशासन और पुलिस का अमला परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।

000000000000

स्कूलों में पढ़ाई रहेगी प्रभावित

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए इस बार निजी स्कूलों में न तो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और न ही निजी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिन स्कूलों में परीक्षा का आयोजन होगा, वहां परीक्षा के दिनों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी लगी होने की वजह से वहां भी पठन-पाठन का काम प्रभावित रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें