संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

ललितपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्गा माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन स्थल तालाब, पोखर, बांध, नदी पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे। बोट पर गोताखोर तैनात रहे।

विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सभी सीओ, कोतवाली प्रभारी, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। सुबह से पुलिस फोर्स विसर्जन स्थल पर पहुंच गया था। पुलिस ने अपनी निगरानी में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। लोगों से गहरे पानी में न जाने की अपील भी करते रहे। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रहीं।

स्थानीय खुफिया इकाई टीम सूचना एकत्रित करती रही। शहर में हाईवे किनारे स्थित गोविंद सागर बांध पर बनाए गए कृत्रिम तालाब में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय और एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह गोविंद सागर बांध किनारे बनाए तालाब के पास मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शहर की सड़कों से विसर्जन के लिए गुजरने वाली दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी टीम के साथ जुटे रहे।

रावण दहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस

दशहरा पर मोहल्ला रावतयाना स्थित रामलीला मैदान में शनिवार देर शाम रावण सहित कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में भीड़ पहुंची। यहां पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। ड्रोन के जरिये भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें