Police School: CO gives tips to girl students to protect them from cyber crimes

झांसी के गुरसराय में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरसराय के खेर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। यहां पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध को छुपाने से वह और बढ़ता जाता है। इसलिए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी पुलिस को देना बेहतर होगा। इस दरम्यान विद्यार्थियों की ओर से पूछ गए सवालों का पुलिस अधिकारियों ने जवाब भी दिया।
रिंकी कुशवाहा ने सवाल किया कि साइबर अपराध से कैसे बचें ? इस पर सीओ राजेश कुमार राय ने जवाब दिया कि सोशल प्लेटफार्म का सतर्कता से इस्तेमाल करें। अपनी निजी जानकारियां कतई साझा न करें। किसी को ओटीपी कतई न बताएं। अनजाने लिंक खोलने से बचें। कुछ एप ऐसे भी उपलब्ध हैं, जिन्हें डाउनलोड करते ही वह आपके मोबाइल के सभी रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लेते हैं। ऐसे में कोई एप डाउनलोड करते समय उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें