Police School: The student said that her family members are not ready to send her out for studies... The venue echoed with applause after the reply of the CO

झांसी के गुरसराय में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरसराय के खेर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। यहां पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध को छुपाने से वह और बढ़ता जाता है। इसलिए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी पुलिस को देना बेहतर होगा। इस दरम्यान विद्यार्थियों की ओर से पूछ गए सवालों का पुलिस अधिकारियों ने जवाब भी दिया।
छात्रा अंशिका गौतम ने सीओ राजेश कुमार राय से पूछा कि अभिभावक पढ़ने के लिए बाहर भेजने को तैयार नहीं हैं, क्या करें? इस पर सीओ का जवाब सुन तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। उन्हाेंने कहा कि आत्मानुशासन में रहकर आप शिक्षा में अच्छा स्तर हासिल करके दिखाएं, अभिभावक भी आपका आगे बढ़ने में पूरा सहयोग करेंगे। बुंदेलखंड विवि का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले राज्यपाल ने मेधावियों को पुरस्कृत किया उनमें से अधिकतर मेधावी छात्राएं ही थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *