संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 12 Mar 2026 02:56 AM IST

Police solved the theft within 24 hours, five arrested



आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर की छत काटकर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी और चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए हैं।

Trending Videos

मोतीमहल निवासी नितिन कुमार ने 10 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 8 मार्च की रात ससुर के निधन के कारण परिवार घर से बाहर गया था। चोरों ने छत का जाल काटकर घर में घुसकर अलमारी तोड़ी और करीब एक लाख रुपये नकद व आभूषण चोरी कर लिए थे। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने खुलासे के लिए टीम बनाई। सूचना पर मोनू, कुनीत और समीर को गिरफ्तार किया गया। दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया। आरोपियों से 48,500 रुपये नकद, दो पायजेब, एक चेन, साईं बाबा की मूर्ति और 17 बिछिया मिली हैं। बुधवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *