शादी समारोह में काम करने वाले बैंड वाले, हलवाई, टेंट और सजावट से लेकर अन्य कारीगर जो देर रात घर लौटते हैं, उन्हें रास्ते में पुलिस परेशान नहीं करेगी। इस संबंध में गृह सचिव को निर्देश जारी कर दिए हैं। ये बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को वेंडिंग इंडस्ट्रीज के समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
संजय प्लेस स्थित एक होटल में आयोजित यूपी पॉवर टॉक में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े आइटम पर जीएसटी घटाने की मांग की गई है। इसके लिए जल्द एक प्रस्ताव जीएसटी काउंसिल को भेजा जाएगा। मैं पैरवी करूंगा। लघु उद्योग भारती, एमएसएमई, चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्रीज से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई।