Policeman beat up scrap dealer who came to vote in Agra misbehaved with his wife

Agra: वोट डालने के बाद पत्नी का इंतजार कर रहे युवक को पुलिस ने पीटा
– फोटो : वायरल वीडियो से

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र के नगर महापालिका इंटर कॉलेज में वोट डालने आए कबाड़ व्यापारी ने मतदान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाया। मतदान केंद्र के बाहर खड़े होने पर विवाद हुआ था। पीड़ित का कहना है कि दरोगा ने डंडे से बुरी तरह पीटा। इससे उसके गहरी चोट लगी। उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।

कैलाश सिनेमा के पीछे, नगला महादेव निवासी सूरज राठौर ने बताया कि वह सुबह 8 बजे पत्नी संध्या राठौर के साथ वोट डालने के लिए नगर महापालिका इंटर कालेज पुरानी मंडी आए थे। बाइक पर थे। पहले पत्नी को वोट डालने भेजा। खुद बाइक के पास इंतजार कर रहे थे। तभी 6-7 पुलिसकर्मी आए। मतदान केंद्र के पास खड़े होने का कारण पूछने लगे। उनसे कहा कि वह वोट डालने आया है।

पत्नी के आने पर अंदर जाएगा। पुलिसकर्मियों ने आगे जाकर खड़े होने के लिए बोसा। वह दूर जाकर खड़ा हो गया। पुलिसकर्मी फिर आ गए और हटने की कहने लगे। उन्होंने कहा कि वह वोट डालने के बाद चला जाएगा। आरोप है कि इस पर दरोगा अनुज ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पीठ पर चोट लग गई। दरोगा का डंडा टूट गया। लोगों के आने पर पुलिसकर्मियों ने छोड़ा। बाद में पत्नी भी आ गई। पति की पिटाई पर वो भड़क गईं।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से शिकायत की। आरोप है कि उनसे भी अभद्रता की। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राजेश राठौर ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। पीड़ित सूरज ने चुनाव आयोग सहित स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की है।

एसीपी सदर पियूष कांत राय का कहना है कि युवक मतदान केंद्र के पास खड़ा था। इस पर पुलिसकर्मियों ने हटने के लिए बोला था। पिटाई के आरोप की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सूरज ने लोगों के समझाने पर दोपहर में 2 बजे मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। पीड़ित का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *