उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना रकाबगंज के पीछे सरकारी आवास में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक शैली राणा और पवन कुमार की पिटाई के मामले में एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा की जांच में कई जानकारी सामने आई हैं। सूत्रों ने बताया कि पवन कुमार की पत्नी गीता यूं ही नहीं आ गई थीं। उन्हें साजिश के तहत फोन करके बुलाया गया था।
Trending Videos
इसके बाद सरकारी आवास तक ले जाया गया। इस पूरे प्रकरण में थाने के ही पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आ रही है। पुख्ता साक्ष्य मिलने पर अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। आरोपी पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमे में भी आरोपी बनाए जा सकते हैं।
