
मुस्लिम वोटों के लिए ध्रुवीकरण की बिसात
– फोटो : संवाद
विस्तार
सियासी बाजी जीतने के लिए हर दांव खेलने की जुगत के तहत सियासी दल अपनी-अपनी गोटी सेट करने में लगे हैं। वोटों के ध्रुवीकरण की बिसात बिछाई जा रही है। ऐसे में ब्रज क्षेत्र की लोकसभा सीटों पर मुस्लिम वोटरों की भूमिका अहम मानी जा रही है। इस बार मुस्लिम वोटों पर सपा, बसपा की नजर है। लोक कल्याणकारी योजनाओं का वास्ता देकर भाजपा भी मुस्लिम वोटों में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है।
ब्रज क्षेत्र के आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी और एटा लोकसभा सीट पर चुनावी माहौल गरमाने लगा है। मथुरा में दूसरे और अन्य सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव है। वोटों के धुव्रीकरण की जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। आगरा, फिरोजाबाद, एटा और मैनपुरी सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी है। 2019 में सपा और बसपा का गठबंधन था। माना जा रहा है कि तब मुस्लिम वोटर गठबंधन के साथ चले गए थे।
