Politicians are attending every programme in their area on the eve of Election.

loksabha
– फोटो : amar ujala

विस्तार


शादी-ब्याह, मुंडन, छेदन, बर्थ डे पार्टी, गृह प्रवेश तक… प्रत्याशी हाजिर हैं। घटना-दुर्घटना से अंतिम संस्कार तक…प्रत्याशी हाजिर हैं। कहीं सड़क नहीं बन रही, जलभराव है, पुल की दिक्कत है, पेयजल की दिक्कत है… प्रत्याशी हाजिर हैं। जी हां, चुनावी आयोजन में कुछ यही हाल है। बाराबंकी व फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के पास फिलहाल अभी एक ही काम है, जनता के सुख-दुख में तत्काल पहुंचना।

बाराबंकी जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से एक विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद में पड़ती है। रामसनेहीघाट व सिरौलीगौसपुर तहसील के करीब 502 बूथों के चार लाख से अधिक मतदाता लोकसभा क्षेत्र अयोध्या में आते हैं। दोनों जगहों पर 20 मई को मतदान होना है। बाराबंकी से भाजपा व सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार घोषित हैं। बसपा व अन्य दलों के दावेदार सक्रिय हैं। अयोध्या से भाजपा, सपा व बसपा के उम्मीदवार मैदान में डट गए हैं। 

बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में करीब 25 लाख मतदाता हैं, जिनमें पैठ बनाने के लिए उम्मीदवार कोई मौका नहीं छोड़ रहे। मतदाता भी कम नहीं हैं। वह भी आमंत्रित करना नहीं भूलते। कोठी के त्रिलोकीनाथ दीक्षित कहते हैं कि अगर एक प्रत्याशी को निमंत्रण दे दिया तो दूसरे दल के कार्यकर्ता घर पहुंच जाते हैं। इसके बाद उन्हें भी निमंत्रण देना पड़ता है। कई बार ऐसा भी दिखा जब एक ही जगह पर दो या तीन प्रत्याशी बारी- बारी से पहुंच गए। नवरात्र के इस महीने में मुंडन समेत तमाम मांगलिक कार्यक्रम हो रहे हैं। जानकारी होते ही प्रत्याशी तो पहुंच ही रहे हैं, दुकानों के उद्घाटन तक का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

निमंत्रण पत्रों के पुलिंदे, माननीयों की दौड़ भी बढ़ी

चुनाव के साथ माननीयों की दौड़ भी बढ़ गई है। जिले के छह विधायकों के यहां निमंत्रण पत्रों के पुलिंदे लगे हैं। एक माननीय बताते हैं कि रोजाना 10 से 12 जगहों पर जाना तो तय ही रहता है। संख्या बढ़ भी जाती है। चुनावी समय में सुबह नौ से रात 12 बजे तक दौड़भाग लगी रहती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *