
कार्यशाला
– फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदूषण और खराब फिटनेस महिलाओं के मातृत्व सुख में बाधक बन रहा है। 28-30 की उम्र की महिलाओं में अंडाणु कम बन रहे हैं। इससे चिकित्सक चिंतित हैं। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आगरा ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी (एओजीएस) की कार्यशाला में महिलाओं में बढ़ते बांझपन, रसौली, कैंसर समेत अन्य मर्ज पर व्याख्यान दिए।
