{“_id”:”67b3fb16a3ce3400c60a2e48″,”slug”:”pooja-rajput-killed-by-strangulated-in-lucknow-clear-in-post-mortem-report-police-searching-for-her-lover-2025-02-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: चौंकाने वाली है पूजा राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, देखकर हर कोई सन्न; प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Anuj Crime – फोटो : istock
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ के बिजनौर में लिवइन में रह रही पूजा राजपूत (28) की हत्या मामले में हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है। पूजा की हत्या गला कसकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोमवार को इसकी पुष्टि हुई। डॉक्टरों का पैनल गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया था। पुलिस महिला के आरोपी प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है।
Trending Videos
इंस्पेक्टर अरविंद राणा ने बताया कि आरोपी सूरज स्कूटी और जेवर लेकर भागा हुआ है। पूजा के पति दिनेश की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पूजा का मायका घसियारी मंडी में है। वह गणेश खेड़ा में रहती थीं।
पुलिस का कहना है कि पूजा अक्सर सूरज से मिलने घसियारी मंडी स्थित उसके किराये के मकान में जाती थी। रविवार को भी वहां गई थीं। देर रात तक नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की।
इस दौरान पूजा का शव सूरज के कमरे में मिला था। पूजा घरों में झाड़ू पोंछा का काम करती थीं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।