UP By-Election: यूपी में उपचुनाव को लेकर इस बार पोस्टर वार जारी है। अब एक और पोस्टर चर्चा में है।  इस बार भाजपा प्रत्याशी का पोस्टर वायरल हो रहा है। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला…


loader

poster going viral of BJP candidate Dharmaraj Nishad from Katehari assembly seat in Ambedkar Nagar

पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद का पोस्टर वायरल
– फोटो : संवाद



विस्तार


उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इस बार के उपचुनाव में पोस्टर वार भी खूब देखने को मिल रहा है। अंबेडकरनगर में कटेहरी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद का एक पोस्टर वायरल हो रहा है। उनकी क्षेत्र में एक अपील करते हुए होर्डिंग लगी है। इसमें लिखा है ‘या तो अबकी जिताय दा… या फिर टिकठी पर लिटाय दा’।  

यह भी पढ़ेंः- यूपी: हर सीट पर भाजपा के दस विधायक बनाएंगे रणनीति, जातीय लिहाज से इस तरह से पार्टी लड़ेगी चुनाव

खुद के जीवन मरण से चुनाव को जोड़ते हुए यह अपील की गई है।  बसपा सरकार में मंत्री रहे धर्मराज कटेहरी से लगातार तीन बार विधायक रहे।  हालांकि वे बसपा के टिकट पर जौनपुर और अयोध्या जनपद में चुनाव लड़कर बाद में हार गए। बीजेपी में शामिल होने के बाद अकबरपुर से भी चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। अब फिर से वे कटेहरी वापस लौटे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें