{“_id”:”6716d29625c0d5ec28076534″,”slug”:”postmortem-report-showed-death-due-to-drowning-orai-news-c-224-1-ori1005-121266-2024-10-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: नग्न अवस्था में मिला था बालक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:45 AM IST
Trending Videos
उरई। चार दिन से लापता बालक का शव रविवार को नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। इससे उसकी मौत की गुत्थी अब उलझती दिखाई दे रही है। उसकी मां का कहना है कि जब बालक घर से निकला था तो पेंट व शर्ट पहने था। इसके साथ ही वह चार किलोमीटर दूर कैसे पहुंचा यह बात भी समझ से परे है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत पानी में डूबने से हुई है। सीओ का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
Trending Videos
औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के अस्टू गांव निवासी ओमकार पत्नी नीतू के साथ अपनी ससुराल चौरसी में किराये पर घर लेकर रह रहा था। वह काम के सिलसिले से छह माह से बाहर है। जबकि पत्नी तीन बच्चों के साथ घर पर थी। 16 अक्तूबर को वह बेटे विशाल को घर पर छोड़कर उसका आधार कार्ड लेने उरई आ गई थी। जब वह घर पहुंची तो उसका 9 वर्षीय पुत्र विशाल गायब था।
रविवार को उसका शव इकलासपुरा के पास स्थित कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया तो वह नग्न अवस्था में था। पुलिस ने उसकी मां नीतू को बुलाकर जब उसकी शिनाख्त कराई तो उसने अपने बेटे को पहचान लिया था। नीतू ने बताया कि जब वह विशाल को घर छोड़कर गई थी तब वह पेंट व शर्ट पहने था। लेकिन जब उसका शव मिला तो वह नग्न अवस्था में था। उसका कहना है कि उसके बेटे के साथ कुछ अनहोनी हुई है। चौरसी से इकलासपुरा की दूरी चार किलोमीटर से अधिक है। आखिर वह वहां कैसे पहुंचा। बताया गया कि जिस कुएं में बालक का शव पड़ा मिला है, उसके आसपास कोई कभी जाता भी नहीं है। सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि बालक की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से हुई है। इसके बाद भी पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।