
फोटो: 9 आंगनवाड़ी केंद्र के मुख्य गेट के सामने बना गड्ढा।
{“_id”:”69a5d30c0301c185ea0e189e”,”slug”:”pothole-in-front-of-anganwadi-centre-may-cause-accident-etawah-news-c-216-1-etw1012-138684-2026-03-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: आंगनबाड़ी केंद्र के सामने गड्ढे से हादसे की आशंका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो: 9 आंगनवाड़ी केंद्र के मुख्य गेट के सामने बना गड्ढा।
बकेवर। ग्राम पंचायत बम्होरा के मजरा भवानीपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूरा करा दिया गया है लेकिन कार्यदायी संस्था ने केंद्र के ठीक सामने खोदा गया गड्ढा अभी तक नहीं भरा है। गड्ढे को खुला छोड़ दिए जाने से यह बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। ग्रामीण दीपेश दोहरे, राघवेंद्र सिंह ने बीडीओ से जल्द से जल्द गड्ढे को भरवाने की मांग की है। वहीं मामले पर प्रधान हरगोविंद पाल ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार को इसकी जानकारी दी थी लेकिन इसके बाद भी गड्ढे को पाटा नहीं गया है। उन्होंने इसकी शिकायत ब्लॉक अधिकारियों से भी की है।