Trending Videos

टोड़ी फतेहपुर। नगर के कुम्हार समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा, जिसके जरिये बताया कि मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए शासन द्वारा आवंटित जमीन से अवैध कब्जे हटवाने की मांग उठाई है। कुम्हारों का कहना है कि मौजा इटवा में उन्हें 0.4900 हेक्टेयर भूमि दी गई थी। लेकिन, इस भूमि पर कुछ दबंग लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे कुम्हार अपने काम के लिए आवश्यक मिट्टी प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में भी की गई, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नगर के संतोष कुम्हार, देशराज, बालमुकुंद, जशवंत, दयाराम, श्यामलाल, काशीराम आदि ने शासन-प्रशासन से आवंटित भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *