
युवक बोला आप गलत कर रहे हो, प्रधान बोले- अभी ठोंकू क्या? खड़ी देखती रही पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में पुलिस के सामने मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। बताया गया कि जमीन पर नींव भरने के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के दंबग प्रधान ने अपने साथियों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों को पीटा। साथ ही पुलिस के सामने ही धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना कस्बा एवं थाना क्षेत्र बरसाना के करहला रोड पर की है। यहां पर हताना निवासी भूरा प्रधान जेसीबी लेकर निर्माण कराने पहुंचे। कुछ लोग इसका विरोध करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान प्रधान व उसके साथी वहां मौजूद चरन सिंह व राजू से मारपीट करने लगे।
