Pran Pratishtha Ayodhya: Champat Rai press conference in Ayodhya.

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी अर्थात मंगलवार से पूजा विधि प्रारंभ हो जाएगी। जो कि 21 जनवरी तक चलेगी।

चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गर्भगृह में मौजूद रहेंगे।

उन्होंंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें खिलाड़ी, लेखक, वैज्ञानिक सहित अलग-अलग विधाओं के प्रतिष्ठित लोगों को बुलाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *