संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह

Updated Thu, 11 Sep 2025 12:16 PM IST

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में आजमगढ़ में तैनात जिला समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला है। उनकी पत्नी सुल्तानपुर जिले में अपने मायके में हैं। दोनों के बीच फोन पर विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 


Pratapgarh News: District Social Welfare Officer committed suicide by hanging himself, body found hanging from

समाज कल्याण अधिकारी का शव फंदे से लटकता मिलने पर पहुंची पुलिस।
– फोटो : संवाद।



विस्तार


नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय गांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह प्रतापगढ़ जिले में तैनात थे। घटना के बाद परिवार में कोहाम मच गया है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल स का है। पत्नी फिलहाल सुल्तानपुर जिले में अपने मायके में हैं। फोन पर विवाद की बात सामने आ रही है। गत शनिवार को आशीष सिंह आजमगढ़ से प्रतापगढ़ आए थे।

loader

Trending Videos



बृहस्पतिवार को ही आजमगढ़ जाने की तैयारी थी। ग्राम प्रधान शिवाजीत सिंह ने बताया कि गांव के राम बहादुर सिंह के पुत्र आशीष सिंह जनपद आजमगढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनको तीन वर्ष का एक बेटा है। शनिवार को वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उसी समय पत्नी क्षमता का फोन आया और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आशीष घर में चले गए और फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें